Thursday, March 26, 2026

CCSU Update: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर…

CCSU Update: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है कि विश्वविद्यालय की द्वारा भरवाए जा रहे विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म में बहुत से छात्रों ने पहले और पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फार्म एक साथ भर दिया है। जबकि बदली हुई व्यवस्था के तहत छात्र ऐसा नहीं कर सकते हैं। साथ ही कालेजों ने भी गलती करते हुए दोनों सेमेस्टरों के साथ परीक्षा फार्म भरने वाले छात्रों के परीक्षा फार्मों का सत्यापन भी कर चुके हैं। अगर इसमें कालेजों और छात्रों के द्वारा सुधार नहीं किया गया तो दोनों सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने वाले विद्यार्थियों का विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जायेगा।

CCSU के परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य के मुताबिक पहले और पांचवें सेमेस्टर के मेजर विषय के परीक्षा फार्म एक साथ नहीं भरे जा सकते हैं। क्योंकि इन दोनों सेमेस्टरों की परीक्षाएं एक ही पाली व एक ही समय पर आयोजित होंगी। इसके अलावा विषम सेमेस्टर सत्र दिसंबर-2025 के exam फार्म भरने के लिए जारी सूचना में भी इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी छात्रों ने पहले और पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा फार्म एक साथ भर दिए हैं और इन फार्मों को कालेजों ने सत्यापित भी कर दिया है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जिन भी छात्रों ने ऐसा किया है उनके किसी एक सेमेस्टर के परीक्षा फार्म की च्वाइस लेकर केवल उसी सेमेस्टर के फार्म ही अग्रसारित करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ऐसे सभी छात्रों के दोनों सेमेस्टर में से किसी एक का भी एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Mahmudul Hasan Joy: बांग्लादेश का उभरता सितारा, शानदार फॉर्म में लौटे ओपनर

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights