groww ipo gmp share price: फिनटेक स्टार्टअप ग्रो (Groww) ने बुधवार को शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग की। कारोबार के अंत तक कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ और Groww का नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ गया। यह भारत की पहली नई पीढ़ी की वेल्थटेक कंपनी है, जिसने शेयर बाजार में लिस्टिंग की है — और पहले ही दिन निवेशकों को चौंका दिया।

शेयर मार्केट की दुनिया में groww एक बड़ा नाम कमा चुका है। अगर आपने भी कभी कोई शेयर खरीदा है या शेयर बाजार में पैसा लगाने का विचार कर रहे हैं, तो आपके सामने ब्रोकरेज कंपनी ग्रो का नाम जरूर आया होगा। अब ग्रो ने भी शेयर बाजार में अपने नाम से एंट्री कर ली है। शुरुआत में इसके जीएमपी (IPO GMP) को देखते हुए निवेशक चिंता में थे। लेकिन इसकी लिस्टिंग (groww ipo gmp share price) ने पैसा लगाने वालों का दिल खुश कर दिया है।
groww ipo gmp share price: कितना हुआ मुनाफा?
Groww आईपीओ की लिस्टिंग से इसमें पैसा लगाने वालों को शुरुआत में ही 12 रुपये प्रति शेयर का प्रॉफ़िट मिला है, ये 12 प्रतिशत है। वहीं BSE में यह शेयर 14 रुपये प्रति शेयर और 14 फीसदी के प्रॉफ़िट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि इसकें गिरते जीएमपी को देखकर निवेशकों में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कम हो गई थी।
Google जैसी है Groww की कहानी
Groww का नामकरण भी एक दिलचस्प किस्सा है — बिल्कुल Google की तरह! कंपनी के शुरुआती दिनों में नाम तय करने के दौरान टाइपो (spelling mistake) से “Grow” की जगह “Groww” बन गया। लेकिन यह गलती ही कंपनी की पहचान बन गई। आज यही “Groww” एक भारत के सबसे भरोसेमंद निवेश प्लेटफॉर्म के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- Axis My India Exit Poll: एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में BJP को झटका, जनिए क्या कहता है ये सर्वे…





