CCS Meeting: लाल किले के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई। बैठक में गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) उपस्थित रहे।

सीसीएस की बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक भी हुई। इस बैठक में मुख्य तौर पर दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के आतंकियो के धर पकड़ के बारे में बातचीत हुई। कैबिनेट ने बैठक के बाद कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस
कैबिनेट मीटिंग के दौरान आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस की बात हुई। कैबिनेट ने कहा कि आतंकियों के आकाओं को छोड़ा नहीं जाएगा। सीसीएस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश
पीएम मोदी ने एनआईए, एनएसजी और इंटेलिजेंस ब्यूरो को निर्देश दिए हैं कि वे दिल्ली ब्लास्ट की जांच तेज़ करें और आतंकियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करें। सभी राज्यों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।





