Pilkhuwa News: नगर कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़े अवैध पशु परिवहन को पकड़ा। पुलिस ने एक कैंटर से ठूंस-ठूंसकर भरे 35 पशु बरामद किए। वाहन चालक को मौके से ही हिरासत में लिया गया, जबकि पशु मालिक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
कैंटर में भरे थे 35 पशु, चालक हिरासत में
पुलिस ने बताया कि हापुड़ की ओर से आ रहे एक संदिग्ध कैंटर को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर 35 पशु ठूंसकर भरे मिले। चालक की पहचान कैफ निवासी मरकज मस्जिद, बागपत के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि पशुओं को अठसैनी की पैंठ से डासना स्थित एक मांस फैक्टरी ले जाया जा रहा था। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। सीओ अनीता चौहान ने कहा कि अवैध पशु परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: पिलखुआ से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार, GS मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को दिल्ली पुलिस ने उठाया…





