Wednesday, May 6, 2026

Jammu Kashmir Blast: दिल्ली के बाद अब जम्मू कश्मीर के नोगाम थाने में ब्लास्ट, शवों के उड़े चिथड़े…

Jammu Kashmir Blast: दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुए कार ब्लास्ट के बाद अब जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। नौगाम पुलिस स्टेशन में रखे जब्त विस्फोटकों के ढेर में अचानक भीषण धमाका हुआ। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम के अधिकारी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से 5 की हालत बेहद गंभीर है, जिसकी वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को भारतीय सेना के 92 बेस अस्पताल और शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया है।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा मामला, पहले भी बरामद हुई थी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री

नौगाम थाने ने हाल ही में उस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसने इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए थे। जांच में पता चला था कि इस मॉड्यूल में कई उच्च-शिक्षित प्रोफेशनल शामिल थे। इसी खुलासे के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। माना जा रहा है कि इन्हीं जब्त विस्फोटकों की जांच के दौरान यह बड़ा धमाका हुआ।

पिछले महीने गिरफ्तार डॉक्टर अदील का कनेक्शन

अक्टूबर में गिरफ्तार डॉक्टर अदील अहमद भी इन्हीं पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल पाया गया था। उसके लॉकर से एक असॉल्ट राइफल भी बरामद हुई थी।
उसी मॉड्यूल की जांच में दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन भी सामने आया था, जिसमें इस हफ्ते 13 लोगों की मौत हुई थी।

Jammu Kashmir Blast: पुलिस का बयान

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि यह मॉड्यूल एक “सफेदपोश आतंकी नेटवर्क” था, जो पाकिस्तान सहित कई विदेशी आकाओं से निर्देश ले रहा था। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Hapur Terror Module: बड़ा खुलासा, हापुड़ में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights