Sunday, March 22, 2026

Delhi Blast: दिल्ली बम धमाके पर आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बड़ा बयान, जाने क्या कहा…

Delhi Blast: लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को हर बार सफल होना पड़ता है, जबकि आतंकियों को सिर्फ एक बार किस्मत का साथ चाहिए होता है। उपराष्ट्रपति ने कहा, “यह धमाका बेहद दर्दनाक है, लेकिन इसने सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। भविष्य में ऐसे हमले रोकने के लिए वे अपनी पूरी कोशिश करेंगी।”

धमाके में 13 लोगों की मौत

दिल्ली में हुए इस दर्दनाक विस्फोट में 13 लोगों की जान चली गई थी, जिससे राजधानी में सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता पैदा हो गई है।

अल फलाह यूनिवर्सिटी के 2 डॉक्टर गिरफ्तार

लाल किला धमाका मामले में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यूजीसी और NAAC द्वारा यूनिवर्सिटी में पाई गई अनियमितताओं के बाद, जांच एजेंसियों ने यहां छापेमारी भी की थी। इनमें शामिल डॉक्टर मोहम्मद और मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया है, जो धमाके के एक अन्य संदिग्ध डॉ. उमर नबी को जानते थे।

व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क से जुड़ाव

सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद और मुस्तकीम का संबंध व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर मुजम्मिल गनई से भी था। दोनों, उमर नबी के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं।

धमाके के झटके से मेट्रो स्टेशन तक हिल गया

जांच एजेंसियों ने लाल किला मेट्रो स्टेशन की CCTV फुटेज भी खंगाली है। फुटेज के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि मेट्रो स्टेशन तक हिल गया और यात्री सहम गए। लोग अचानक आए झटके से घबरा गए और स्टेशन पर अफरा-तफरी फैल गई।

यह भी पढ़ें- Hapur Terror Module: बड़ा खुलासा, हापुड़ में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights