Wednesday, May 6, 2026

आग का गोला बनी उमराह तीर्थयात्रियों की बस! बच्चों सहित 42 भारतीय यात्रियों के मारे जाने की आशंका

रियाद/नई दिल्ली: मक्का से मदीना जा रहे भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की बस रविवार देर रात लगभग 1:30 बजे भारतीय समयानुसार एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 42 भारतीय यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 11 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अब तक आधिकारिक रूप से संख्या की पुष्टि नहीं की है।

गल्फ न्यूज के अनुसार हादसा मदीना से करीब 160 किलोमीटर दूर मुहरास–मुफरीहाट इलाके में हुआ। सऊदी बचाव दल ने बताया कि टक्कर के बाद बस पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ितों की पहचान करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। हादसे में एक यात्री को जीवित बचा लिया गया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलसा हुआ है और अस्पताल में उपचाराधीन है।

सूचना मिलते ही सऊदी नागरिक सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच भारतीय दूतावास के अधिकारी और उमराह एजेंसी के प्रतिनिधि पीड़ितों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हादसे की खबर के बाद हैदराबाद में तीर्थयात्रियों के परिजन गहरे चिंता में डूब गए हैं और लगातार ट्रैवल एजेंटों तथा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों में हैदराबाद के लोग भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights