Sunday, March 22, 2026

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी आज 9 करोड़ किसानों को भेजेंगे 2-2 हजार रुपये, इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: आज देश के 9 करोड़ किसानों के लिए अच्छी खबर है। PM नरेंद्र मोदी आज बुधवार, 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी करीब 18,000 करोड़ रुपये सीधे 9 लाख किसानों के बैंक खातों में भेजेंगे। हर बार की तरह किसान को इस बार भी 2,000 रुपये की किस्त दी जाएगी।

PM किसान सम्मान निधि

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीएम किसान उत्सव दिवस (PM Kisan Utsav Diwas) के रूप में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम किसानों के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है। यहां से PM मोदी देशभर के किसानों को संबोधित भी करेंगे। देश के सभी जिलों में, कलेक्ट्रेट सभागारों, पंचायतों, कृषि विज्ञान केंद्रों, मंडियों और किसान समृद्धि केंद्रों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि किसान सीधे प्रधानमंत्री का संदेश सुन सकें।

केंद्र सरकार आज जारी करेगी 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। कुल 18,000 करोड़ रुपये की राशि किसानों को भेजी जाएगी।

इन किसानों को नहीं मिलेगी आज की 21वीं किस्त

केंद्र सरकार के अनुसार चार राज्यों — पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर — के किसानों को यह किस्त पहले ही भेजी जा चुकी है।
सितंबर–अक्टूबर 2025 में आपदा प्रभावित 35.54 लाख किसानों को एडवांस में किस्त मिल चुकी है। इसलिए आज इन राज्यों में 21वीं किस्त जारी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- Lava Agni 4: पहले इस्तेमाल करो फिर खरीदो, डेमो के लिए नया फोन घर-घर पहुंचा रही ये स्वदेशी कंपनी…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights