Friday, March 20, 2026

Uidai New Aadhaar App: खुशखबरी! फोटोकॉपी का झंझट हुआ खत्म: UIDAI ला रहा नई ऐप, अब घर बैठे ऐसे आधार वेरिफिकेशन

Uidai New Aadhaar App: हाल ही में नई आधार ऐप लॉन्च करने के बाद UIDAI अब एक और बड़ी सुविधा पेश करने की तैयारी में है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI जल्द ही ऐसी ऐप लॉन्च करेगा जिससे आधार का ऑफलाइन वेरिफिकेशन बेहद आसान हो जाएगा। इसके बाद आधार की फिजिकल कॉपी या फोटोकॉपी देने की आवश्यकता लगभग खत्म हो जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह ऐप डिजी यात्रा (DigiYatra) की तरह काम करेगी, जहां यूजर का वेरिफिकेशन केवल QR कोड स्कैन करने से पूरा किया जा सकेगा। UIDAI का लक्ष्य आधार की फोटोकॉपी लेने की प्रथा को पूरी तरह समाप्त करना है।

Uidai New Aadhaar App की जरूरत क्यों?

रिपोर्ट के मुताबिक UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि यह नई ऐप वर्तमान में टेस्टिंग स्टेज में है और जल्द आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। कुछ दिन पहले UIDAI ने नई आधार ऐप लॉन्च की थी। इसी ऐप के जरिए यूजर अपना QR कोड जनरेट और शेयर कर सकता है। अब जरूरत है ऐसी ऐप की जो इस QR कोड को स्कैन कर व्यक्ति की पहचान वेरिफाई कर सके। यानी नई आधार ऐप से यूजर QR कोड शेयर करेगा, और आने वाली स्कैनिंग ऐप उसकी पहचान की पुष्टि करेगी।

नई ऐप की खासियतें

  • ऑफलाइन वेरिफिकेशन: नई UIDAI ऐप इंटरनेट न होने पर भी QR कोड स्कैन कर पहचान की पुष्टि कर सकेगी।
  • प्राइवेसी बढ़ेगी: आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत खत्म होने से यूजर की निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
  • कम डेटा शेयरिंग: QR कोड में सिर्फ आवश्यक जानकारी होगी, जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल की संभावना घटेगी।

UIDAI इस बदलाव के साथ आधार कार्ड के डिज़ाइन में भी सुधार करने पर विचार कर रहा है। संभव है कि भविष्य में आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी पर केवल QR कोड और फोटो ही दिखाई दें।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

जहां भी आधार वेरिफिकेशन की जरूरत होगी—जैसे होटल, लॉज, ऑफिस या अन्य जगह—वहां यह ऐप उपयोग की जाएगी। यूजर को केवल अपना QR कोड दिखाना होगा, जिसे UIDAI की नई स्कैनिंग ऐप ऑफलाइन स्कैन करके उसकी पहचान की पुष्टि कर देगी। इस तरह यूजर को आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की झंझट से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights