Sunday, March 22, 2026

India Fighter Jet: AMCA को मिली महाशक्ति, F-35 और चीनी जेट्स भी रह जाएंगे पीछे…

India Fighter Jet: भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के बेड़े को और अधिक पॉवरफुल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा है। अब एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए बनी एडवांस सामग्रियों और रणनीतिक घटकों को पूरी तरह देश की इंडस्ट्री को सौंप दिया गया है। यह वही तकनीकी हैं जो आने वाले समय में भारत के पांचवीं पीढ़ी के इस लड़ाकू विमान को दुनिया के सबसे ताकतवर प्लेटफॉर्म्स की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगी।

भारत अब अपनी स्टील टेक्नोलॉजी, रैडोम सिस्टम, एयरो-स्ट्रक्चर और कंपोजिट आर्मर जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। देश ने अपनी सैन्य क्षमता को विकसित किया है। इससे भारतीय रक्षा प्रौद्योगिकी को एक नई छलांग मिली है। इसी कारण से विशेषज्ञ मान रहे हैं कि स्वदेशी AMCA के आते ही अमेरिका, चीन आदि के विदेशी कई जेट वर्ग पीछे छूटने जायेंगे।

DRDO का बड़ा कदम: AMCA और प्रलय मिसाइल की तकनीक इंडस्ट्री को ट्रांसफर

भारत की रक्षा क्षमता को मजबूती देने के लिए DRDO ने AMCA और प्रलय मिसाइल से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकें अब औपचारिक रूप से निजी इंडस्ट्री को सौंप दी हैं। यह तकनीकें भारत के भविष्य के लड़ाकू विमान AMCA को और अधिक शक्तिशाली, स्टील्थी और हाई-परफॉर्मेंस बनाएंगी।

एडवांस मटेरियल्स से मिलेगा AMCA को सुपरचार्ज पावर

DRDO की DMRL प्रयोगशाला ने रणनीतिक सामग्रियों और एयरो-स्ट्रक्चर सिस्टम का डेवलपमेंट पूरा कर लिया है। सबसे खास तकनीकें हैं:

  • Rear Fin Root Fittings (RFRF) – AMCA के लिए
  • हाई-स्ट्रेंथ सेरामिक रैडोम – प्रलय मिसाइल के लिए

ये दोनों ही तकनीकें पूरी तरह से ‘Made in India’ हैं और फाइटर जेट की स्टील्थ, स्थिरता और गति में क्रांतिकारी सुधार लाएंगी।

AMCA: भारत का पांचवीं पीढ़ी का सुपर फाइटर

AMCA एक ट्विन-इंजन, सिंगल-सीटर, मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे 5th-Gen टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। यह तकनीकें इसे विश्व के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों की श्रेणी में खड़ा करेंगी।

AMCA की खासियतें:

  • टॉप स्पीड: 2500 किमी/घंटा
  • लगातार 10 घंटे उड़ान क्षमता
  • स्टील्थ टेक्नोलॉजी
  • डीप स्ट्राइक और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमता
  • दुनिया के एडवांस जेट्स जैसे F-35 और चीनी स्टील्थ जेट्स को टक्कर

भारत ने स्टील और आर्मर टेक्नोलॉजी में हासिल की आत्मनिर्भरता

DMRL ने इंडस्ट्री को 3 बड़े टेक पैकेज सौंपे हैं:

  1. DMR-249A Naval Steel – युद्धपोतों और समुद्री प्लेटफॉर्मों के लिए
  2. DMR-1700 High-Performance Steel Forging – आर्मी/नेवी के भारी हथियारों के लिए
  3. Lightweight Composite Armour – आर्मर्ड व्हीकल्स के लिए

इन तकनीकों से रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और तेज होगी।

यह भी पढ़ें- खो गया है आपका वोटर आईडी कार्ड? जानें कैसे ऑनलाइन ढूंढना है अपना EPIC नंबर

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights