India Pakistan War पर बयान देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत के साथ युद्ध से इनकार नहीं किया जा सकता। एक लोकल न्यूज चैनल से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान में हुए हालिया हमलों के पीछे भारत हो सकता है, हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया।

आसिफ के मुताबिक, “हम न भारत को नजरअंदाज कर रहे हैं और न उस पर भरोसा करते हैं। मेरी एनालिसिस के हिसाब से भारत की तरफ से जंग या किसी दुश्मनी वाली रणनीति को नकारा नहीं जा सकता। बॉर्डर पर घुसपैठ या दूसरे हमलों की आशंका बनी हुई है।”
पाकिस्तान की अंदरूनी अस्थिरता बढ़ी
पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले, सुसाइड बॉम्बिंग और विद्रोही घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे शहबाज सरकार की चिंता बढ़ी है। सरकार बार-बार इन हमलों के लिए भारत और अफगानिस्तान को दोषी ठहराती रही है, जबकि स्थानीय विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान की अपनी पुरानी नीतियों का परिणाम बताते हैं।
पिछले सप्ताह इस्लामाबाद की एक कोर्ट के बाहर सुसाइड ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हुई और 27 से ज्यादा घायल हुए। आसिफ ने इसे पाकिस्तान के लिए “वेक-अप कॉल” कहा।
भारत पर बेबुनियाद आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत पर “इंडियन-स्पॉन्सर्ड टेरर प्रॉक्सी” का आरोप लगाया।
भारत ने इन आरोपों को झूठा और आधारहीन बताते हुए सख्त खंडन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए भारत पर आरोप लगा रहा है।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: दिल्ली-NCR में 01 जनवरी 2026 से पेट्रोल/डीज़ल वाहनों पर रोक





