Cyclone Senyar: इस साल मानसून (Monsoon) ने देशभर में जमकर बारिश करवाई और कई रिकॉर्ड तोड़े। मानसून विदा होने के बाद भी कुछ राज्यों में लगातार बारिश जारी है। अब मौसम विभाग ने बेमौसम बरसात और तेज़ हवाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में Cyclonic Circulation बनने से Cyclone Senyar एक्टिव होने जा रहा है, जिसके बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे का Heavy Rain Alert जारी किया है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
चक्रवाती तूफान सेन्यार के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटे में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, के कुछ इलाकों में तूफान का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने 30–50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं, गरज-चमक और धूल भरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही अंडमान-निकोबार, यनम में भी गरज-चमक और 30–50 KM/h की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।
वेस्ट यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
वेस्ट यूपी में मानसून के दौरान जमकर बारिश हुई थी। मानसून के बाद भी कुछ दिनों तक बादल लगातार बरसते रहे। अब सर्दी ने यहां पूरी तरह दस्तक दे दी है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटे में वेस्ट यूपी और दिल्ली में तापमान 2–3°C तक गिर सकता है। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि दिन में धूप निकले रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Hapur AQI: हापुड़ में जहरीली हवाओं का कहर, AQI पहुंचा 500 के पार…





