Saturday, March 21, 2026

अब फर्जीवाड़े से मिलेगा छुटकारा, आपकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा करेगा Aadhaar ऐप का ये फीचर

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में Aadhaar का नया ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप के बाद आधार शेयर करने से लेकर, बायोमेट्रिक लॉक करने या अनलॉक करने जैसे काम किए जा सकते हैं। आप आधार से संबंधित कई कार्य इस ऐप के जरिए कर सकते हैं। आज हम इस ऐप के जरिए मिलने वाले एक अनोखे फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां आप इस ऐप के जरिए यह तय कर सकते हैं कि आपको आधार में कौन सी जानकारी शेयर करनी है। इससे आपकी आधार पर मौजूद सभी जानकारी का खुलासा नहीं होगा। आइए आधार ऐप पर मिलने वाले इस फीचर और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Aadhaar का नया ऐप

यूआईडीएआई द्वारा आधार यूजर्स के लिए Aadhaar ऐप जारी किया गया है। यह नया ऐप आधार कार्ड से संबंधित कार्यों को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नया मोबाइल एप्लिकेशन नागरिकों को अपनी आधार जानकारी शेयर करने का एक सुरक्षित तरीका प्रदान करता है।

सिलेक्टिव शेयर फीचर कैसे करें उपयोग

सबसे पहले अपने फोन में आधार (Aadhaar) ऐप खोलना है। आधार ऐप खोलने के बाद शेयर आईडी फीचर पर क्लिक करना है। यहां पर अब आपको कंप्लीट शेयर, सिलेक्टिव शेयर और डाउनलोड आधार का विकल्प मिलेगा। आपको सिलेक्टिव शेयर फीचर पर क्लिक करना है। सिलेक्टिव शेयर फीचर पर क्लिक करने के बाद कई विकल्प खुल कर सामने आ जाएंगे। यहां पर आप चयन कर सकते हैं कि आप कौन सी जानकारी साझा करना चाहते हैं। आप रेसिडेंट इमेज, रेसिडेंट नाम, आयु, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, मास्कड मोबाइल नंबर और इमेल जैसी जानकारी का चयन कर सकते हैं। जब आप इनमें से अपनी सहूलियत के हिसाब से जानकारी का चयन करते हैं तो उसके बाद आगे कंटीन्यू पर क्लिक करना है और फिर कंफर्म और शेयर पर क्लिक करना है। उसके बाद आप जिस भी कॉन्टैक्ट, वॉट्सऐप या ईमेल आदि पर अपने आधार की यह जानकारी शेयर करना चाहते हैं कर सकते हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights