Sunday, March 22, 2026

New Notes: अब आसानी से मिलेगी 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की गद्दी, ब्लैक में खरीदने की जरूरत नहीं…

New Notes: वेडिंग सीजन में बाजारों में रौनक बढ़ गई है और शादियों के बीच नये नोटों की मांग अचानक तेज हो गई है। लेकिन शहर के गढ़ रोड, रेलवे रोड, बुलंदशहर रोड सहित कई बैंकों में 10, 20 और 50 रुपये के नए नोट बिल्कुल गायब हो चुके हैं। बैंक अधिकारी ग्राहकों को ‘नई करेंसी उपलब्ध नहीं’ कहकर लौटा रहे हैं।

बाजार में कालाबाजारी शुरू, महंगे दामों में मिल रहे नोट

बैंकों में जहां नोट नहीं मिल रहे, वहीं शहर के सराफा बाजार, मंडी पाटिया, चंडी रोड स्थित दुकानों पर नई करेंसी धड़ल्ले से बेची जा रही है।
लोग मजबूर होकर अतिरिक्त पैसे देकर नोट खरीद रहे हैं:

नोट का मूल्यबैंक में कीमतबाजार में कीमत
₹10₹1000₹1400
₹20₹2000₹2600
₹50₹5000₹5300

शादी में नेग देने, नोट उड़ाने और पूजा में उपयोग होने के चलते छोटे नोटों की बाजार में सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है।

आरबीआई नियमों की खुली धज्जियां

बाजार में नई करेंसी की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग हो रही है, जबकि भारतीय रिज़र्व बैंक का स्पष्ट निर्देश है कि मुद्रा कभी भी अपने तय मूल्य से अधिक पर नहीं बेची जा सकती। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

कहां से ले सकते हैं 10-20 के नोट की गड्डी?

बैंक से

अगर आपको शादी-फंक्शन के लिए 10 या 20 के नोटों की गड्डी चाहिए तो आप सीधे अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं। वहां पर कैशियर के पास जाकर आप 10-20 के नोटों की गड्डियां मांग सकते हैं। हालांकि, अधिक गड्डी लेने के लिए बैंक वाले आपसे आपका पहचान पत्र मांग सकते हैं। आप बैंक नियमों को फॉलो कर 10-20 के नोटों की गड्डी ले सकते हैं।

आरबीआई(RBI) इश्यू दफ्तर से

  • अगर आपको एक साथ काफी अधिक 10-20 के नोटों की कोरी गड्डियां चाहिए तो आपको ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इश्यू दफ्तर से मिल सकती हैं। ये RBI इश्यू ऑफिस वो ऑफिस होता  है जो जहां से बैंकों की नए नोट सप्लाई करने का काम संचालित होता है। आप नोट लेने के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Flag Symbols: राम मंदिर के ध्वज पर बने ऊँ, सूर्य और कोविदार वृक्ष — जानें धार्मिक महत्व

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights