SIR in UP: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी है। अब उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो फॉर्म जमा न होने की चिंता कर रहे थे। चुनाव आयोग ने SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। पहले यह समय सीमा 4 और 5 दिसंबर निर्धारित थी। इस फैसले से लाखों मतदाताओं को अपनी जानकारी अपडेट करने और मतदाता सूची से नाम कटने के भय से निजात मिल सकेगी।
इसी प्रकार अब नौ के बदले 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जायेगी। 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे व आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। सभी दावों–आपत्तियों का निस्तारण 7 फरवरी 2026 तक और वोटर लिस्ट की रिपोर्ट 10 फरवरी तक भेजनी होगी। फाइनल रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। SIR संशोधन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
क्यों ज़रूरी है SIR फॉर्म भरना?
- मतदाता सूची में नाम सुरक्षित रहेगा
- मृत/स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटेंगे
- नए 18+ युवा मतदाता जोड़े जाएंगे
- गलत विवरण सुधारने का अवसर मिलेगा
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश 2003 का वोटर लिस्ट डाउनलोड करें: सभी जिलों की PDF अब मुफ्त उपलब्ध





