Saturday, March 21, 2026

UPPCL Bill: यूपी में आज से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

UPPCL Bill: उत्तर प्रदेश में आज यानी 1 दिसंबर से बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की शुरुआत हो चुकी है। राज्य सरकार की नई बिजली बिल राहत योजना के तहत घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भारी छूट दी जाएगी। इस योजना का लाभ 28 फरवरी 2026 तक उठाया जा सकता है। योगी सरकार ने पहली बार शत-प्रतिशत ब्याज और सरचार्ज माफी के साथ मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। इसमें दो किलोवाट तक छोटे घरेलू उपभोक्ता तथा एक किलोवाट तक के कनेक्शन वाले व्यावसायिक ग्राहकों को विशेष लाभ दिया जायेगा।

क्या है लाभ? किसे मिलेगा फायदा?

सरकार ने पहली बार उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है।
✔ 100% ब्याज और सरचार्ज माफी
✔ मूलधन पर 25% की छूट
2 किलोवाट तक घरेलू कनेक्शन वालों को लाभ
1 किलोवाट तक के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत

इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत देना और एक आसान समाधान उपलब्ध कराना है।

किस्त सुविधा और औसत बिल समायोजन

UPPCL के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल के अनुसार — बकाया बिजली बिल आसान किस्तों में जमा किए जा सकेंगे। बढ़े हुए बिलों को औसत खपत के आधार पर समायोजित किया जाएगा। इससे छोटे उपभोक्ताओं को असली राहत मिलने की उम्मीद है। योजना की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सरकार ने विशेष जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।

यह भी पढ़ें- Stock Market Holidays in December: दिसंबर में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights