Monday, March 23, 2026

Simbholi News: बक्सर गांव में लगे ‘मकान बिकाऊ’ पोस्टर — ग्रामीण बोले योगी जी हमें बचाओ

Simbholi News: हापुड़ जिले के सिंभावली ब्लॉक के बक्सर गांव में जल निकासी की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। लंबे समय से गंदे पानी और जलभराव से परेशान वाल्मीकि समाज के लोगों ने अब अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर चिपका दिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार उनकी पीड़ा सुने और जल्द समाधान कराए।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से हल्की बरसात में भी पानी घरों में घुस जाता है। संक्रमण व बीमारी का खतरा लगातार बना रहता है। इससे त्रस्त एक परिवार घर बेचकर गांव से जा चुका है। ग्रामीण अजय कुमार का कहना है कि ब्लॉक और तहसील प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
अब मजबूरी में घर बेचकर कहीं और जाने की तैयारी कर रहे हैं।

तालाब पर कब्जा, बढ़ी जल निकासी समस्या

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
बक्सर गांव के अनेक ग्रामीणों ने प्रशासन से बार-बार इस समस्या को दूर करने की मांग की है।

प्रशासन बोला — जांच कर समस्या का समाधान होगा

तहसीलदार राहुल चौधरी का कहना है कि शिकायत मिलने पर तहसील और ब्लॉक प्रशासन मिलकर कार्रवाई करेगा और समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर के इस गांव में क्यों घूम रहे थे एक ही नाम वाले दो कश्मीरी युवक? ग्रामीणों को हुआ शक, मौके पर पहुंची पुलिस

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights