केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विस्तृत बजट तैयार करने की प्रक्रिया में जुट गई है। वित्त मंत्रालय (MoF) के नेतृत्व में होने वाली यह प्रक्रिया कई महीनों तक चलती है, जिसमें नीति आयोग, विभिन्न मंत्रालयों, राज्यों तथा संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों से इनपुट लिया जाता है। माना जा रहा है कि आगामी बजट में किसानों से जुड़ी कुछ अहम घोषणाएं शामिल हो सकती हैं, जिनमें पीएम किसान योजना की किस्त राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भी हो सकता है।
आम तौर पर बजट तैयारी का काम अगस्त–सितंबर में ही शुरू हो जाता है। यह प्रक्रिया 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करने से लगभग छह महीने पहले प्रारंभ होती है। इतनी लंबी अवधि के कारण सरकार को व्यापक विचार-विमर्श का अवसर मिलता है और नीतिगत प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा की जा सकती है।
PM Kisan Yojana Update: राशि में हो सकती है बढ़ोतरी
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के मुताबिक केंद्रीय बजट सरकार का वार्षिक वित्तीय विवरण होता है, जिसमें आय एवं व्यय का पूरा ब्यौरा शामिल होता है। बजट न केवल आर्थिक दिशा तय करता है बल्कि सरकारी नीतियों और खर्च की प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट करता है। पिछले बजट के दौरान पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाए जाने की अटकलें थीं, लेकिन वे पूरी नहीं हो पाईं। इस बार एक बार फिर यह चर्चा ज़ोर पकड़ रही है कि सरकार किसानों की किस्त राशि में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त से वार्षिक राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये करने पर विचार कर सकती है। योजना शुरू होने के बाद से इसकी राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए इस संभावित बढ़ोतरी को किसानों के लिए बड़ा लाभ माना जा रहा है। अनुमान है कि फरवरी में पेश होने वाले बजट में मोदी सरकार किसानों को यह बड़ी सौगात दे सकती है।
PM Kisan Money Update: क्या राशि 12 हजार रुपये तक बढ़ सकती है?
कई मीडिया सूत्रों द्वारा यह कड़ा दावा भी किया जा रहा है कि सरकार पीएम किसान योजना की राशि को बढ़ाकर 12 हजार तक कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि को दोगुना करना किसानों के लिए एक बड़ी प्रोत्साहन राशि साबित होगा। यदि यह 12 हजार होती है, तो किसानों को प्रत्येक किस्त में 4,000 मिलेंगे। वहीं, यदि सरकार इसे बढ़ाकर 9 हजार करती है, तो हर किस्त में 3 हजार रुपये प्राप्त होंगे।
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: कब आएगी अगली किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त साल 2026 के शुरुआती महीनों में यानी जनवरी से लेकर मार्च के बीच जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सटीक अपडेट के लिए, किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर नज़र बनाए रख सकते हैं।





