Wednesday, February 4, 2026

iPhone 18 Pro में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव! 2026 में Apple ला सकता है 5 चौंकाने वाले अपग्रेड

iPhone 18 Pro: एप्पल की iPhone 17 Pro सीरीज़ अभी चर्चा में ही है, लेकिन इसी बीच कंपनी के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro को लेकर बड़े खुलासे सामने आने लगे हैं। शुरुआती लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 2026 में अपने Pro मॉडल्स में ऐसे बदलाव करने की तैयारी में है, जिन्हें बीते कई सालों का सबसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है

अंडर-डिस्प्ले Face ID से मिलेगी क्लीन स्क्रीन

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ा बदलाव Under-Display Face ID हो सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Apple Face ID के कुछ जरूरी सेंसर को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट कर सकता है। इससे फ्रंट डिस्प्ले पर मौजूद कटआउट काफी छोटा हो जाएगा और स्क्रीन पहले से ज्यादा क्लीन और प्रीमियम नजर आएगी। लीक्स में यह भी दावा किया गया है कि सेल्फी कैमरा पूरी तरह गायब नहीं होगा, बल्कि यह एक छोटे से होल-पंच के रूप में दिखाई दे सकता है, जो इस बार सेंटर की बजाय कोने में हो सकता है।

Dynamic Island का बदलेगा लुक

Apple का Dynamic Island भी iPhone 18 Pro में नए अवतार में नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसका साइज और पोजिशन दोनों में बदलाव कर सकती है ताकि यह नए कैमरा और सेंसर सेटअप के साथ बेहतर तरीके से फिट हो सके। पूरी तरह हटाने के बजाय Apple इसे और ज्यादा स्मार्ट व कम ध्यान भटकाने वाला बना सकता है।

कैमरा में आएगा बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड

कैमरा सेक्शन में भी iPhone 18 Pro सीरीज़ बड़ा धमाका कर सकती है। लीक के अनुसार, Apple इस बार मेन कैमरा में Variable Aperture टेक्नोलॉजी दे सकता है। इससे कैमरा खुद तय करेगा कि कितनी रोशनी अंदर जानी चाहिए, जिससे फोटो ज्यादा नैचुरल दिखेंगी और लो-लाइट परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी। कुछ रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि यह एडवांस कैमरा फीचर सिर्फ iPhone 18 Pro Max तक सीमित रह सकता है, जिससे दोनों Pro मॉडल्स के बीच फर्क और बढ़ जाएगा।

A20 Pro चिप से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में Apple एक बार फिर नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जिसे TSMC की एडवांस 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। इससे न सिर्फ स्पीड में बड़ा सुधार होगा, बल्कि बैटरी एफिशिएंसी भी पहले से कहीं बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, Apple RAM को सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ एक ही लेयर में इंटीग्रेट करने पर भी काम कर रहा है, जिससे परफॉर्मेंस के साथ-साथ कूलिंग और बैटरी साइज में भी फायदा मिल सकता है।

नए कलर ऑप्शंस और हार्डवेयर में हल्के बदलाव

डिजाइन के मोर्चे पर भी Apple इस बार कुछ नया ट्राय कर सकता है। लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज़ में Burgundy, Brown और Purple जैसे नए और बोल्ड कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही, फिजिकल बटन्स में भी बदलाव संभव है, जिसमें एक प्रेशर-सेंसिटिव कैमरा बटन शामिल हो सकता है, जो फोटो और वीडियो कैप्चर के दौरान बेहतर फीडबैक देगा।

कब लॉन्च होगा iPhone 18 Pro?

अब तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं, जैसा कि Apple की परंपरा रही है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल्स के 2027 की शुरुआत में आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए इनमें बदलाव संभव है। Apple आमतौर पर लॉन्च के करीब जाकर ही अपने फाइनल फैसले लेता है।


चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights