Sunday, June 8, 2025

PM Modi Greece Visit: ग्रीस पहुंचे PM मोदी, 40 साल बाद भारतीय पीएम की पहली यात्रा…

PM Modi Greece Visit: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अपने ग्रीक समकक्ष क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ग्रीस पहुंचे। ग्रीस की राजधानी एथेंस में भारतीय प्रवासियों अपने देश के प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की।

पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए ग्रीस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए शुक्रवार को यूरोपीय देश पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां की राजधानी एथेंस में शुक्रवार को अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया साथ ही विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं ताकि उनके साथ भारत के संबंधों को और भी मजबूत बनाया जा सके

PM Modi Greece Visit: ग्रीस की राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात

ग्रीस की राजधानी एथेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू से मुलाकात की। PM Modi Greece Visit की दौरान ग्रीस की राष्ट्रपति से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बातचीत भी की। उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 की सफलता केवल भारत की ही सफलता नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवजाति की विजय है, चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के तथ्य पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानवजाति के लिए मददगार साबित होंगे ” पीएम ने कहा कि वह द्विपक्षीय मित्रता को और भी मजबूत करने के उद्देश्य से ग्रीस के शीर्ष नेतृत्व के साथ सार्थक बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। पिछले 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ग्रीस की पहली बार यात्रा है।

पीएम मोदी ने अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्रीस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार को यूरोपीय देश पहुंचे। पिछले 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ग्रीस में यह पहली यात्रा है। पीएम मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे।

PM Modi Greece Visit को लेकर भारी उत्साह।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस की यात्रा पर पहुंच गए हैं। वहां गर्मजोशी से उनका स्वागत सत्कार किया गया । ग्रीस के एथेंस में बॉलीवुड डांस अकादमी के छात्रों ने प्रधानमत्री मोदी के सामने प्रस्तुति प्रस्तुति दी। इसके लिए छात्र पहले से ही पूरी तरह तैयारियों में जुटे थे ।

PM Modi Greece Visit से हम खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

अकादमी की एक छात्र का कहना है, ‘हम बेहद उत्साहित हैं, यह ग्रीस में उनकी पहली यात्रा है। हम सच में बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मैं पिछले छह साल से यहां हूं। यहां मैंने भरतनाट्यम से भारतीय नृत्य सीखा। वहीं, कोरियोग्राफर सुमन रुद्र कहते हैं, ‘हम बहुत उत्साहित हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश में आ रहे हैं। हमने उनके लिए कुछ खास तैयार किया है। यह पहली बार है, ग्रीक महिलाएं हमारे प्रधान मंत्री के स्वागत के लिए भारतीय प्रवासियों में भाग ले रही हैं। हम यहां भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूप, संस्कृति और भारतीय त्यौहारों का प्रचार करते हैं ।

यह भी पढ़ें- RSS: संपूर्ण विश्व को प्रगति की राह दिखाएगा भारत – मोहन भागवत

ट्विटर पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...