Cracking Sound from Bones: काम में व्यस्त होने और फास्ट फूड का बढ़ता प्रयोग से पौष्टिक खाने-पीने की आदतें छूट रही हैं। वो आहार जो हम खाते हैं, वह शरीर को आवश्यक पोषण नहीं पहुँचा पाता है। परिणाम – बीमारियाँ।
आज हम बतावेंगे क्या खाना चाहिए…
आगे पढ़ेंगे…
हाथ-पैरों में बार-बार झनझनाहट (झुनझुनी) होना
एक सामान्य समस्या हो सकता है। यह समस्या ज्यादातर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में होती है, लेकिन आजकल यह कम उम्र के लोगों में भी पाई जा रही है। इसके कारण: इसका मुख्य कारण शरीर में विटामिन B12 और विटामिन E की कमी हो सकती है।
कैसे इस समस्या से बचा जा सकता है–
- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, और पनीर को आपके आहार में शामिल करें।
- मूँगफली, सोयाबीन, और सूरजमुखी के तेल का उपयोग करने का प्रयास करें।

सोते हुए या उठते समय नस चढ़ जाती हैं
सोते समय या जब हम उठते हैं, या जब हम बैठे-बैठे इस चुनौती का सामना करना पड़ता है, जब हमारी नसें चढ़ जाती हैं। हमारे बड़े हिस्से के लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है, और कुछ लोगों के लिए यह बार-बार होता है। लोग इसे कमजोरी का कारण मानते हैं।
इसकी प्रमुख वजह होती है: हीमोग्लोबिन की कमी।
इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है–
- हरी सब्जियों, फलों, और सूखे फलों को अपने आहार में शामिल करें।
- अपने दिन के भोजन में हरी सब्जियां शामिल करें।
- सुबह के नाश्ते में सूखे फल और मौसमी फलों को शामिल करें।

हड्डियों से चटकने की आवाज सुनाई देती है Cracking sound from bones
कुछ लोग चलते समय और बैठते समय हड्डियों के चटकने की आवाज सुनते हैं। वे नॉर्मल काम करते समय भी इस आवाज को महसूस कर सकते हैं।
यह क्यों होता है: यह कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है।
इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है-
यो भी पढ़ के जा- आंख में कुछ चला जाए तो रगड़ें नहीं, ऐसे करें Eye Care, नहीं तो हो जाएगा नास
- कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए, आप रोजाना ब्रेकफास्ट में या रात को दूध पी सकते हैं।
- लंच और डिनर में हरी सब्जियां खाएं।
- मूंगफली, अलसी के बीज, बादाम, और संतरे का जूस अपने आहार में शामिल करें।

सोने के बाद या बैठकर उठने के बाद चक्कर आ सकते हैं
कई बार सोने के बाद या बैठकर जब उठते हैं, तो चक्कर आ सकते हैं और आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है।
इसका कारण हो सकता है: आपके शरीर में आयरन, विटामिन B12, और पानी की कमी हो सकती है।
इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है-
- लंच और डिनर में साबुत अनाज और हरी सब्जियां शामिल करें।
- आयरन की कमी को दूर करने के लिए पालक और चुकंदर खाएं।
- हर दिन 3 से 4 लीटर पानी पीने का प्रयास करें।
पेट साफ नहीं रहता, कब्ज़ समस्या उत्पन्न हो सकती है।
पेट में कब्ज़ बनी रहने से मल त्याग करने में दिक्कतें आ सकती हैं और समय पर पेट साफ नहीं हो पाता। आजकल, हर उम्र के लोगों को कब्ज़ की समस्या हो सकती है।
इसके कारण: आहार में फाइबर, मिनरल्स, और पानी की कमी।
इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है-
- साबुत अनाज जैसे गेहूं, ब्राउन राइस का सेवन करें।
- सलाद, फल, मूंगफली, और घी को आहार में शामिल करें।
- रोज़ 3-4 लीटर पानी पिएं।
- मैदा और फ़ास्ट फूड से बचें।

अपनी थाली में सलाद दही- छाज भी रखें…

स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें