Wednesday, June 25, 2025

जानिए कौन हैं Dinesh Khatik ?

Dinesh Khatik: योगी आदित्यनाथ सरकार में दूसरी बार मंत्री बने है दिनेश खटीक। वे मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से दूसरी बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे हैं।

Dinesh Khatik की सोशल मीडिया पर कवर पिक्चर

मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुने गए Dinesh Khatik को दूसरी बार प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। उन्हें पहले योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान, 2022 के यूपी चुनाव से पहले हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान मंत्री बनाया गया था। उन्होंने जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री के रूप में 26 सितंबर 2021 को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कार्यभार संभाला था। अब योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें जल शक्ति राज्य मंत्री के रूप में मंत्री बनाया गया है।

मेरठ में जन्मे हैं Dinesh Khatik

दिनेश खटीक का जन्म 11 अगस्त 1977 को मेरठ में हुआ था। 44 वर्षीय दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के निवासी हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट से जीत हासिल की थी और यहां का इतिहास बनाया था। दिनेश खटीक ने 2017 के विधानसभा में बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को हराया था।

संघ से जुड़े हैं Dinesh Khatik

दिनेश खटीक का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा हुआ है। वे संघ के कार्यकर्ता भी हैं। उनके पिता भी आरएसएस से जुड़े रहे थे। दिनेश खटीक की एक बेटी और एक बेटा है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से ही की। उनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। सक्रिय रूप में राजनीति में आने के बाद, उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और वहां से लगातार दूसरी बार विधायक हैं।

पहली बार बसपा के योगेश वर्मा को 36,062 वोटों से हराया था

2017 में पहले बार, Dinesh Khatik ने बहुजन समाज पार्टी के योगेश वर्मा को 36,062 वोटों से हराया था। उन्हें 99,436 वोट मिले। साथ ही, बसपा के योगेश वर्मा को 63,374 वोट मिले थे।

2022 के विधानसभा चुनाव में, योगेश वर्मा ने बसपा से सपा में चले गए। फिर भी, हस्तिनापुर सीट पर दिनेश खटीक ने कठिन प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की। दिनेश खटीक ने 7312 वोटों से जीत दर्ज की। यूपी चुनाव 2022 में, दिनेश खटीक को 1,07,587 वोट और सपा के योगेश वर्मा को 1,00,275 वोट मिले थे।

अपने काम से अपनी पहचान बनाई

दिनेश खटीक ने क्षेत्र में अपने प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अपने कार्यों से खुद को साबित किया है। प्राचीन नगरी में विकास के कई महत्वपूर्ण काम उन्होंने किए हैं। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए, उन्होंने सीएम योगी से मिलकर 18 करोड़ के दो परियोजनाओं को मंजूर करवाया। उन्होंने हस्तिनापुर में एक सरकारी बालिका महाविद्यालय का निर्माण भी करवाया। कस्बे के पास श्री मालीपुर गौआश्रय स्थल का निर्माण भी किया गया है। उनके कार्यों के परिणामस्वरूप, क्षेत्र की जनता भी उन्हें गर्व से याद करती है।

उनके कार्यों के परिणामस्वरूप, क्षेत्र की जनता भी उन्हें गर्व से याद करती है।

हर रोज करते हैं जन सुनवाई

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहते है मंत्री

मंत्री दिनेश खटीक अपनी सोशल मीडिया पर हमेशा ऐक्टिव रहते हैं। चाहे सामाजिक मुद्दों हो या विकास कार्यों की बयार मंत्री जी हमेशा अपनी सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं। क्षेत्र में उनकी सोशल मीडिया पर लाखों की फॉलोइंग हैं।

Dinesh Khatik Social Media

Dinesh Khatik Facebook – https://www.facebook.com/DineshKhatikOfficial/

Dinesh Khatik Twitter – https://twitter.com/mladineshkhatik

Dinesh Khatik Instagram – https://www.instagram.com/dineshkhatikofficial/

माने जाते हैं CM योगी आदित्यनाथ के करीबी

हड्डियों से आती है चटकने की आवाज ? खतरनाक बीमारी की दस्तक, तुरंत हो जाएं सावधान

हमारे आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...