Saturday, August 2, 2025

Ram Mandir के लिए अलीगढ़ के रामभक्त ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा ताला, जानिए क्या है खासियत…….

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है पूरी दुनिया में रामभक्तों में ख़ुशी का माहौल है। इसी बीच अलीगढ़ के एक भक्त ने Ram Mandir के लिए एक विशाल ताला बनाकर तैयार किया है जिसका वजन 400 किलोग्राम है। ताले के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ शहर के रहने वाले सत्यप्रकाश शर्मा ने यह ताला अपने हाथों से तैयार किया है वे इस ताले को राम मंदिर में लगाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपना चाहते हैं।

Ram Mandir: 400 किलो के ताले की चाबी का वजन 30 किलो

ताला निर्माता सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्होंने Ram Mandir की विशालता को ध्यान में रखते हुए चार फीट की चाबी से खुलने वाला 10 फीट ऊंचा, 4.5 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा एक विशाल ताला बनाया है। लोहे से बने इस ताले का कड़ा भी चार फीट का है इसके वजन की बात करें तो इस ताले का वजन 400 किलोग्राम यानि कि 4 कुन्टल का है ताले को इसी वर्ष के शुरू में अलीगढ़ वार्षिक प्रदर्शनी में दिखाया जा चुका है। सत्य प्रकाश शर्मा के साथ उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी का भी इस कार्य में योगदान रहा है।

कौन हैं Ram Mandir के लिए ताला बनाने वाले सत्यप्रकाश शर्मा

देशभर में चर्चित इस विशाल ताले को बनाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा अलीगढ़ के निवासी हैं उन्होंने बताया कि वे लगभग 45 वर्षों से हस्तनिर्मित ताला बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी से यह कार्य चलता आ रहा है ताले को लेकर अलीगढ़ की प्रशिद्धि में उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है।

Ram Mandir का ताला बनाने में पत्नी का भी सहयोग

Ram Mandir के लिए विश्व का सबसे बड़ा ताला बनाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा के साथ उनकी पत्नी रुक्मिणी का भी विशेष सहयोग रहा है। रुक्मिणी  ने इस कार्य में अपने पति के साथ लगातार मेहनत की है उन्होंने बताया कि पहले इस ताले की लम्बाई 6 फिट और चौड़ाई 3 फिट रखी थी बाद में लोगों के सुझाव बाद सबसे बड़ा ताला बनाने के लिए ताले के आकार को बढ़ाया गया।

Ram Mandir: लगा दी पुरे जीवन की कमाई

ताला बनाने में दम्पत्ति द्वारा भारी भरकम खर्च किया गया है जो कि भागवान राम के प्रति समर्पण का बड़ा उदाहरण है। ताले को बनाने में अब तक लगभग दो लाख रूपये खर्च हो चुके हैं साथ ही अभी अन्य खर्च होना भी बाकी है ताला बनाने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति ने बताया कि ताला बनाने में उनके पास जो भी कुल जमापूंजी थी उसे खर्च कर दिया गया है। लेकिन वह पूरी तरह संतुष्ट हैं क्योंकि वे भगवान राम के लिए कार्य कर रहे हैं।

धर्म से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...