Wednesday, May 6, 2026

गढ़मुक्तेश्वर गंगा में अब इस विशेष नाव का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक…

गढ़मुक्तेश्वर गंगा: उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास लिमिटेड और यूपी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के बीच गंगा में सौर ऊर्जा से चलने वाली नावों के संचालन के लिए समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा जी में भी अत्याधुनिक सोलर नावों का संचालन शुरू करने की प्लानिंग है। लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से बनी इस नाव में एक बार में 12 से 15 लोग सवार होकर गंगा की सैर कर सकेंगे।

गढ़मुक्तेश्वर गंगा

तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में आने वाले श्रद्धालु जल्द ही सोलर सिस्टम से युक्त नाव का लुत्फ उठा सकेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा गढ़मुक्तेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा हैं यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च होंगे।

सोलर नाव चलाने को लेकर हुआ समझौता

गढ़मुक्तेश्वर गंगा में नाव सौर ऊर्जा वाली नाव चलाने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास लिमिटेड और यूपी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में अत्याधुनिक सोलर नावों का संचालन शुरू किया जायेगा। यहां आने वाले श्रद्धालु इस अत्याधुनिक सोलर नाव में बैठकर न सिर्फ गंगा के अन्य घाटों के दर्शन कर सकेंगे, बल्कि गढ़मुक्तेश्वर गंगा के बीचों बीच जाकर भी लुत्फ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें-Garhmukteshwar: दिल्ली,नोएडा से मात्र 1 घंटे में यहां पहुंचकर ले सकते हैं गंगा में मोटर बोट का आनंद और बहुत कुछ…

हमारे ऑफिसियल ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights