Saturday, June 7, 2025

मेरठ में पहली बार ‘International Jat Parliament’ का आयोजन, 150 देशों के जाट होंगे शामिल

International Jat Parliament: एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में होने वाली पहली ऐतिहासिक भव्य जाट संसद के आयोजन को लेकर, उदयवीर सिंह, जयदीप सिंह, अजेंद्र चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, यशवीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में शुक्रवार को ग़ाज़ियाबाद के नेशनल हाइवे-9 स्थित एसके फार्म हाउस में संवाद बैठक का आयोजन किया गया।

संवाद बैठक में बतौर मुख्य अतिथि International Jat Parliament के संयोजक रामावतार पलसानियां और परमेश्वर कलवानियां ने संवाद बैठक में भाग लिया। उन्होंने जनपद गाजियाबाद और आस- पास से जाट समाज के अधिक से अधिक लोगों को जाट संसद में आने के लिए आह्वान किया। (International Jat Parliament)

Also Read- जयपुर में लड़की के साथ स्कूटी पर घूमते दिखें Rahul Gandhi, फोटो वायरल

International Jat Parliament

गौरवशाली इतिहास को जन–जन तक पहुंचाना (International Jat Parliament)

मुख्य अतिथि परमेश्वर कलवानियां ने कहा कि संसद का मुख्य उद्देश्य कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन–जन तक पहुंचाना है। उन्होंने संसद में अधिक से अधिक संख्या में जाट समाज से पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज हमारे मार्गदर्शक है। हम उन्हे कभी भूले नहीं। हमेशा उनको याद कर उनके पदचिन्हों पर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने 80 फीसदी अपना जीवन समाज के लिए लगा दिया। समाज एक साथ होकर देशहित में सराहनीय कार्य करें। उन्होंने समाज की कुरीतियों पर भी प्रहार किया और कहा कि 150 से अधिक देशों में समाज का नेटवर्क है, जिन्होंने कोरोना काल में भी लोगो की मदद की।(International Jat Parliament)

Also Read– Love Jihad में फंसाकर किया रेप, नाम बदलकर 6 सालों से दे रहा था धोखा

क्या है International Jat Parliament का मुख्य उदेश्य?

  • कार्यक्रम के संयोजक रामावतार पलसानियां और परमेश्वर कलवानियां ने संवाद बैठक में कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का  मुख्य उद्देश्य विश्व स्तर पर जाट समाज को संगठित कर समाज के समग्र विकास के लिए कार्य करना।
  • समाज में एकता, भाईचारा, परस्पर सद्भाव, समाज के शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना।
  • युवापीढ़ी को जाट कौम के गौरवशाली इतिहास से परिचय करवाना।
  • समाज के इतिहास का संग्रह कर उनका प्रकाशन, प्रसारण एवं समाज की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन कर महापुरुषों की स्मृति में स्मारकों व संग्रहालय  का निर्माण करने हेतु समाज के  बंधुओं को प्रेरित करना।
  • कौम के महापुरुषों के महानतम गौरवशाली जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने एवं संरक्षण हेतु डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण करना।
  • समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु समाज बंधुओं को जागरूक कर नशामुक्त जाट समाज की स्थापना करना।
  • अंतरजातीय विवाह रोकथाम हेतु जन-जागरण अभियान चला कर संस्कारवान व विकसित जाट समाज की स्थापना करना।
  • समाज में विवाह योग्य युवक, युवतियों का परिचय सम्मेलन करवाना। विवाह शादियां दिन में की जाए जिससे शादी में सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार हो और व्यर्थ के खर्च से बचा जा सके।
  • चौधरी छोटूराम के संदेश का अनुसरण करते हुए “बोलना सीख व दुश्मन को पहचान” की तर्ज पर उनकी शिक्षाओं को मानते हुए किसी भी दूसरी जाति, धर्म, वर्ग पर कोई भी आक्षेप या टीका टिप्पणी न करना, सबका बराबर सम्मान किया जाए व सामाजिक भाईचारे को बढ़ाने के लिए प्रयास करना।
  • उच्च पदों पर आसीन समाज के राजनेता व अधिकारी वर्ग में सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार कर समाज के जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ मदद हेतु प्रेरित करना आदि उद्देश्य शामिल है।

Also Read- देशद्रोही पंजाबी सिंगर शुभ के समर्थन में उतरी कांग्रेस…

Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...