Drinking Ghee with Milk: हमारे शस्त्रों में कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया होता है। यानि कि अगर कोई व्यक्ति स्वस्थ है तो वह उसके लिए सबसे बड़ा सुख है। स्वस्थ रहने के लिए लोग प्रतिदिन नए नए जतन करते हैं। लेकिन आजकल की भगदड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी सेहत को अच्छा चुनौती बन गया है।

लेकिन छोटे-छोटे उपायों की मदद से शरीर की बहुत सी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जिसमें से एक है हर रोज एक गिलास दूध पीना, जी हां, प्रतिदिन एक गिलास दूध पीने की सलाह तो बड़े-बुजुर्गों से भी खूब मिली होगी। इसके अलावा हल्दी के साथ दूध का सेवन भी किया होगा, लेकिन क्या आप देशी घी के साथ दूध पीने के फायदों के बारे में जानते हैं?
घी के साथ दूध पीने के फायदे–

Drinking Ghee with Milk: पाचन तंत्र में सुधार
टीओआई के अनुसार, दूध में एक चम्मच देशी घी मिलाकर पीने से पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही इससे पेट से जुड़ी समस्या नहीं झेलनी पड़ती। दूध में घी मिलाकर पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आपको लगातार कब्ज की समस्या बनी रहती है तो गाय के दूध में घी मिलाकर जरूर पिए जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी।
Drinking Ghee with Milk: जोड़ों के दर्द में राहत
40 वर्ष की उम्र से ऊपर आजकल जोड़ों में दर्द की समस्या आम हो गई है। दूध में देसी घी मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द में जबरदस्त लाभ मिलता है। देशी घी जोड़ों में चिकनाई बढ़ाता है और सूजन को कम करता है। इसमें ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड मौजूद होते हैं। साथ ही दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती करता है। इससे पैरों की अकड़न की समस्या भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें- Bone cancer: लगातार कमर दर्द से परेशान हैं ? तो ये 3 लक्षण हो सकते हैं हड्डी के कैंसर के संकेत!
जानलेवा हो सकती है पैरासिटामोल, नतीजे जान बचने लगेंगे आप…
Drinking Ghee with Milk: इम्यूनिटी बूस्टर
दूध में देशी घी मिलाकर पीने से अल्सर और एसिडिटी की समस्या जड़ से खत्म होती है। साथ ही पेट में जलन की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा इसके लगातार सेवन से व्यक्ति के शरीर की इम्यूनिटी पावर भी बूस्ट होती है। घी आंतों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। और दूध के घी का कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
Drinking Ghee with Milk: बढ़ेगी ताकत
आजकल बॉडी बनाने के चक्कर में युवा अलग अलग तरह के केमिकल युक्त पाउडर खाते हैं जिसके शरीर में कई दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। दूध के साथ देसी घी का सेवन इसका सबसे अच्छा विकल्प है इससे शारीरिक शक्ति बढ़ती है। साथ ही लंबे समय तक काम करने में सक्षम हो पाते हैं। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और दूध पीने से हड्डियां और दांत भी लंबी उम्र तक मजबूत बने रहते हैं।
Drinking Ghee with Milk: ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए
बढ़ते तनाव और प्रदूषण की वजह से स्किन से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। त्वचा से रूखापन और चमक गायब हो रही है। इससे बचने के लिए दूध में घी मिलाकर पीने से फायदा मिल सकता है। इस तरह से एक चम्मच देसी घी को दूध में मिलाकर पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिल सकता है। आप भी इसके फायदे पाने के लिए आज से ही दूध में देशी घी मिलाकर पीना शुरू कर दें।
Google NEWS पर जुड़ें।