Friday, March 20, 2026

बहादुरगढ़ के एक गांव में गर्भवती हुई नाबालिग, तो मां-भाई ने गांव के बाहर ही गला रेतकर जिंदा जलाया

बहादुरगढ़: हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में खौफनाक मामला सामने आया है। कि एक नाबालिग के गर्भवती होने का पता चलने पर लड़की की मां और भाई ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: यूपी सरकार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प करने का प्लान

Meerut News: मेरठ के NAS कॉलेज में टोपी लगाकर आए युवक की पिटाई, ये रहें आरोपियों के नाम…

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम दिल दहलाने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। सगी बहन के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर बड़े भाई ने मां के साथ मिलकर किशोरी का गला रेत दिया। और साथ ही जिंदा जलाने का प्रयास किया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आसपास के लोग चीख सुनकर मौके पर पहुंच गए और जिंदा जलती लड़की की आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लेकर आग में झुलसी युवती को अस्पताल भेजा दिया। बाद में हालत बिगड़ती देख किशोरी को हापुड़ से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

बहादुरगढ़ के एक गांव में नाबालिग युवती की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी, जिसका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को भाई और मां उसे गढ़ चौपला स्थित एक नर्सिंग होम दिखाने पहुंचे। तो डॉक्टरी जांच में चिकित्सक द्वारा युवती के गर्भवती होने की बात कही गई। यह जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। और गुस्साए भाई और मां ने नाबालिग युवती को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।

गांव के बाहर ही मां-भाई ने दिया घटना को अंजाम

गढ़ के नर्सिंग होम ये भाई और मां युवती को लेकर घर के लिए रवाना हो गए। गुस्से में आग बबूला हो रहे भाई ने गांव में घुसने से पहले ही बाइक रोक ली और ब्लेड से बहन का गला रेत दिया। इतना सबकुछ होने के बाद मां ने अपनी बेटी नहीं बचाया और बेटे का सहयोग करते हुए उसके हाथ पैर पकड़ लिये। इसके बाद दोनों ने मिलकर बाइक से पेट्रोल निकालकर घायल युवती के शरीर पर छिड़ककर आग लगा दी।

आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंच गए, और जैसे तैसे आग बुझाई और बुरी तरह झुलसी किशोरी को एंबुलेंस से उपचार के लिए गढ़ सीएचसी भिजवाया। सूचना मिलने पर थाना बहादुरगढ़ पुलिस और सीओ आशुतोष शिवम भी मौके पर पहुंच गए।

गढ़मुक्तेश्वर सीओ ने कहा

गढ़मुक्तेश्वर सीओ आशुतोष शिवम बताया कि लड़की के गर्भवती होने का पता लगने पर मां और भाई के द्वारा उसकी हत्या करने का प्रयास किया है। आरोपी मां और बेटे को बहादुरगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights