West Up: 1 अक्टूबर को मेरठ में आयोजित हुई अंतराष्ट्रीय जाट संसद में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev baliyan) द्वारा की गई वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग के विरोध में खुद बीजेपी के नेता ही नेता मैदान में उतर आए हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाले संगीत सोम (Sangeet Som) इसके विरोध में खुलकर बोले जिसके बाद दोनों नेताओं में इस बयान को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है।
खबर में पढ़ें…

West Up बनाने का मतलब है मिनी पाकिस्तान बनाना
पश्चिम उत्तर प्रदेश (West Up) को अलग राज्य बनाने की बात का विरोध करते हुए संगीत सोम ने कहा कि पता नहीं कि लोग इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं? पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की बात करने से पहले सोचना चाहिए कि हम क्या बोल रहे हैं? पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Up) बनाने का मतलब है मिनी पाकिस्तान बनाना। सोम ने कहा कि एक वर्ग की आबादी यहां बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कई जगहों पर तो एक वर्ग की आबादी यहां 70 से 80 प्रतिशत तक है। क्या आप यह चाहते हैं कि हिंदू माइनॉरिटी में रहे?
दिया यह सुझाव
हमारी यह मांग जरूर है कि जितने भी NCR का जो भी क्षेत्र हैं उसे दिल्ली के साथ जोड़ दिया जाए। इससे ना तो अलग हाईकोर्ट बनाने की आवश्यकता पड़ेगी और ना ही अलग ना ही नई विधानसभा बनाने की जरूरत पड़ेगी।
संगीत सोम ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश (West Up) के लोग भी नहीं चाहते कि पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग राज्य बने। वह अपना बयान दे रहे हैं मुझे नहीं पता कि क्यों दिया है। मैं उनके इस बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। कोई भी पश्चिम उत्तर प्रदेश का नागरिक यह नहीं चाहता। यह बयान लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। अगर जहां तक कि छोटे प्रदेश की मांग की बात है तो दिल्ली के साथ इसको जोड़ देना चाहिए।