Friday, March 20, 2026

CM Yogi in Hapur: 17 अक्टूबर को हापुड़ आएंगे सीएम योगी

CM Yogi in Hapur: 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ में आने (CM Yogi in Hapur)की जानकारी मिली है। जहां वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। भाजपा केंद्र व राज्य संगठन की ओर से जिला कार्यकारिणी को आधिकारिक रूप से कार्यक्रम की तैयारियां करने के निर्देश मिल गए हैं। इसके लिए आज बुधवार को प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारी समीक्षा बैठक करेंगे। जहां कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Muradnagar: मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर चित्र के सामने चिंघाड़ मारकर रोया सपा नेता, कारनामा देख हस पडे लोग

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा यह तय किया गया था कि 17 अक्तूबर को पश्चिम यूपी के किसी भी जिले में सम्मेलन किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। संगठन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन हापुड़ में किए जाने पर मोहर लग गई है। इसके लिए रविवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने आनंद विहार स्थित मैदान का निरीक्षण किया था।

CM Yogi in Hapur: पार्टी ने दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश –

भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि आनंद विहार का मैदान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम (CM Yogi in Hapur) के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से भी इस पर सहमति दी गई है। मैदान की भौगोलिक स्थिति से प्रदेश संगठन के पदाधिकारी संतुष्ट हैं और कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। इस संंबंध में आज बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में केंद्रीय व राज्य संगठन के पदाधिकारी समीक्षा करेंगे। उसके बाद ही कार्यक्रम के स्थान व आयोजन से जुड़ी अन्य विषयों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights