Sunday, June 8, 2025

Weather News: 10 साल बाद दिख रही है अक्टूबर में इतनी कडक धूप…

Weather News: अक्टूबर के महीने में भी उत्तर प्रदेश में तेज धूप दिख रही है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसा मौसम अक्टूबर के महीने में लगभग 10 साल बाद दिखाई दे रहा है जब इस माह में भी कड़ाके की धूप निकल रही है और लोगों को मई जून जैसी गर्मी का पूरा अहसास हो रहा है। इस साल सितंबर में भी मौसम ने इसी तरह अपना रंग दिखाया था। हालांकि लखनऊ मौसम केंद्र की मानें तो अभी दो हफ्ते तक मौसम का हाल इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद ही धीरे धीरे मौसम में कोई बदलाव दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें-बक्सर रेल हादसा: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरीं

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर के महीने में अमूमन इतनी तेज धूप और गर्म मौसम नहीं होता है। इस बार मौसम में कई अहम बदलाव देखे जा रहे हैं। मौसम की पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर मौसम में इतना बदलाव क्यों है। उन्होंने यह भी कहा कि दो हफ्ते बाद मौसम में थोड़े बदलाव होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में रात ठंडी और दिन गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान अब स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सिस गिरावट भी हो सकती है।

Weather News: आज मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। और इन जिलों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात की जाए तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...