Sunday, June 8, 2025

बेसहारा पशु: गायों को खेतों में छोड़ने वाले जायेंगे जेल, अब इस कानून के तहत होगी कार्रवाई

बेसहारा पशु: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है। और प्रदेश में बेसहारा पशु लोगों के सिर का दर्द बने हुए हैं जिनकी वजह से किसानों को फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। और इन पशुओं के सड़क पर आ जाने के कारण आए दिन दुर्घटना की खबर आती रहती है। लेकिन अब सरकार इस समस्या को लेकर गम्भीर दिख रही है और इसके समाधान के लिए एक नया प्लान लेकर या रही है।

बेसहारा पशु

सरकार खुले स्थानों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए साल के अंतिम दो महीने 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को खुले में घूमने वाले पशुओं को पड़कर गो आश्रय स्थलों में भेजने के सख्त निर्देश दे दिए हैं। पशुओ के कान पर लगे टैग से पशु मालिकों की पहचान कर किसान को हुए नुकसान की भरपाई और उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं

यह भी पढ़ें-PM Kisan Samman Nidhi बढ़ाकर 8000 रुपए सालाना कर सकते हैं पीएम मोदी…

पशुओं को छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 1 नवंबर से दो महीने का विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को गो आश्रय स्थलों में भेजें। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब ऐसे पशु मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी जो पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं। अब उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान 31 दिसंबर तक पूरे प्रदेश भर में चलेगा। निराश्रित गोवंश के पालन के लिए गौशालाओं की क्षमता में भी बढ़ोतरी की जा रही है और अस्थाई गौशालाएं भी बनाई जा रही हैं। बेसहारा पशु के कान पर लगे टैग से पशु के मालिक की पहचान करके नुकसान की भी भरपाई की जाएगी।

कृत्रिम गर्भाधान से होगा नस्ल सुधार

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में देसी गायों की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान की योजना व्यापक रूप से चलाई जा रही है। इसके तहत साहिवाल, गिर, हरियाणवी ,गंगातिरी और थारपारकर नस्ल की पशु का सीमन इस्तेमाल होगा जिससे जो बछिया होगी उसकी दूध उत्पादक क्षमता अधिक होगी. ज्यादा दूध देने के कारण पशुपालक ऐसी गायों को नहीं छोड़ेंगे। यहां तक मुर्रा भैंस का सीमन भी पशुपालकों को फ्री में दिया जा रहा है। अभी उत्तर प्रदेश में केवल 15% उन्नत पशु है जबकि हरियाणा में उन्नत पशुओं की संख्या 85 से 90 फ़ीसदी तक है।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...