Sunday, June 8, 2025

Navratri 2023 Vrat Benefits: व्रत रखना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है? जानिए इसके 5 चमत्कारी फायदे…

Navratri 2023 Vrat Benefits: उपवास या व्रत रखना केवल धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, जानिए कैसे…

Navratri 2023 Vrat Benefits: शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। कई लोग पूरे 9 दिन का व्रत रखते, कुछ नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। लेकिन व्रत रखने से न केवल मत प्रसन्न होती हैं, बल्कि इससे स्वास्थ्य से जुड़े कई चमत्कारी फायदे होते हैं। सनातन धर्म में हमेशा कोई न कोई व्रत रखा जाता है, लेकिन नवरात्रि के दिनों में लगातार 9 दिन के व्रत रखे जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भारतीय चिकित्सा शास्त्र आयुर्वेद के विद्वानों के अनुसार, हफ्ते में या कम से कम एक महीने में एक बार व्रत रखना लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें-आज हुई शारदीय नवरात्र की शुरुआत, जानिए पूजा की विधि…

इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता (Navratri 2023 Vrat Benefits)

व्रत रखने से दिल और दिमाग की कार्यक्षमता और इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्टर मिलता है। उपवास के समय मानव शरीर ग्लूकोज, फैट, कीटोन्स का इस्तेमाल करता है। वहीं व्रत रखने से ह्रदय से जुड़ी परेशानी भी दूर रहती है।

मस्तिष्क की एक्टिविटीज़ बढ़ती (Navratri 2023 Vrat Benefits)

चरक संहिता में बताया गया है कि उपवास रखने से मानव शरीर का लिवर का भी फिल्ट्रेशन होता है। शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट एनर्जी में तब्दील होते हैं, जिससे खून साफ होतास है। मस्तिष्क की एक्टिविटी भी बढ़ती है, क्योंकि उपवास के समय पेट खाली रहता है। भोजन पूरी तरह से पच जाता है, जिसके कारण ध्यान केंद्रित होता है और नए विचार पैदा होते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता (Navratri 2023 Vrat Benefits)

आज के बदलते समय में ब्लड प्रेशर की समस्या हर तीसरे शख्स को परेशान कर रही है। अगर आप महीने या सप्ताह में एक दिन का भी व्रत करते हैं तो यह शरीर में जमा फैट को एनर्जी में बदलता है, जिससे वजन कम हो जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते में सहायक होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करता (Navratri 2023 Vrat Benefits)

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। लेकिन उपवास रखने से ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल रहता है। ऐसे में अगर भी आप शुगर से परेशान हैं तो नवरात्रि में व्रत रखना फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टरों के द्वारा भी यह बताया गया है कि जिनका ब्लड शुगर हमेशा ज्यादा रहता है, उन्हें उपवास रखना चाहिए।

खून की कमी दूर होती है (Navratri 2023 Vrat Benefits)

नवरात्रि में एल्कोहल, सिगरेट इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो जाता है। फल खाते हैं, जिससे सेहत दुरुस्त रहती है। इस दौरान कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, अपच की समस्या नहीं होती है। अगर शरीर में खून की कमी है, तो सेब, अनार खाने से यह समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाती है।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...