Sunday, March 22, 2026

कोचिंग सेंटर के छात्रों ने मास्टर पर चलाई गोली, फिर बनाई इंस्टा पर रील…

मास्टर पर चलाई गोली: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दो छात्रों ने बड़ा कारनामा कर दिया। पढ़ाई लिखाई की उम्र में इन छात्रों ने हाथों में हथियार ले लिए और अपने मास्टर पर चलाई गोली। वारदात के बाद ये छात्र तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-पाक ने रातभर की LOC पर फायरिंग, BSF ने दिया करारा जवाब तो सहम गए पाकिस्तानी फौजी…

Bekhabar.in (Kanpur) उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चौबेपुर के कोचिंग सेंटर के बाहर शिक्षक पर पढ़ने वाले दो छात्रों ने गोली चला दी। छात्रों ने दो फायर किए। वारदात में शिक्षक के साथ गोली एक छात्रा को लगी। गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। तमंचा लहराते हुए छात्र भाग निकले। घायलों को चौबेपुर सीएचसी लाया गया। शिक्षक और छात्रा का इलाज चल रहा है। सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रों की शिक्षक ने पिटाई की थी। प्रथम दृष्टतया बदला लेने जैसी बात लग रही है।

चौबेपुर विकास खंड कार्यालय के सामने भजन लाल स्वतंत्रता संग्राम इंस्टीट्यूट सेंटर चलता है। मंधना बहलौलपुर निवासी विकास तिवारी केमेस्ट्री के टीचर है। गुरुवार को शिक्षक ने छात्र अनिकेत यादव, अभिषेक यादव को पीट दिया था। जिसका बदला लेने के लिए छात्र कोचिंग सेंटर में तमंचा लेकर पहुंच गए। दोनों छात्र कोचिंग के गेट पर रुक गए। शिक्षक के आने का इंतजार करने लगे शिक्षक के बाइक से उतरते ही गोली चला दी। लगातार दो फायर किए। गोली शिक्षक के साथ छात्रा आकांक्षा के गोली लग गई। अफरा तफरी मचते छात्र छात्राएं भागने लगे। घायलों को अस्पताल लाया गया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक Bekhabar.in पहुंचाता रहेगा… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights