Tuesday, March 24, 2026

Rave Party-Drugs Case में एल्विश यादव को नोएडा पुल‍िस ने भेजा नोट‍िस, रेव पार्टी-ड्रग्स केस में होगी रिमांड…

Rave Party-Drugs Case: एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस का शिकंजा कसने वाला है। यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस की ओर से पूछताछ का नोटिस भेजा गया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि पुलिस गिरफ्तार हुए पांचों आरोपियों के साथ एल्विश को बैठाकर भी पूछताछ कर सकती है। हाल ही में कुछ ऑडियो क्लिप सामने आए थे, जो कि गिरफ्तार हुए आरोपी राहुल यादव के बताए जा रहे हैं। इन क्लिप्स में कई बार एल्विश यादव के नाम जिक्र किया गया था।

यह भी पढ़ें-Agneepath Scheme: महिला अग्निवीर भी उठायेंगी हथियार, भारतीय सेना में शुरू होने वाली हैं नियुक्तियां…

Rave Party-Drugs Case: पुलिस की रडार पर एल्विश

एल्विश यादव पर आए दिन जांच का शिकंजा कसता जा रहा है। हालांकि कई दिनों बाद भी अभी तक एल्विश के खिलाफ पुलिस कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है, लेकिन यह भी साफ है कि रेव-ड्रग्स पार्टी मामले में यूपी पुलिस किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं दिख रही है। नोएडा पुलिस ने अब एल्विश को नोटिस भेजा दिया है, और जल्द ही पूछताछ हो सकती है। मामले की जांच लगातार चल रही है। एल्विश लगातार अपनी सफाई देकर कह रहे हैं कि उनका इस केस से दूर दूर तक भी कोई लेना देना नहीं है।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights