Sunday, June 8, 2025

रेव पार्टी मामलें में नोएडा पुलिस की पूछताछ के बाद बिगड़ी Elvish Yadav की तबीयत, फैंस को लिखा ये संदेश

Elvish Yadav: एल्विश यादव वर्तमान में एक बड़ी समस्या से घिरे हुए हैं। उन पर रेव पार्टी में सांप का वेनम सप्लाई करने का आरोप लगा है। इस मामले में एल्विश से कल रात नोएडा पुलिस द्वारा पूछताछ की गई और 3-4 घंटे की पूछताछ के बाद अब उनकी तबीयत खराब हो गई है। एल्विश (Elvish Yadav) एक यूट्यूबर हैं और वे रोज व्लॉग्स साझा करते हैं, लेकिन आज उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश शेयर किया है जिससे उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं।

बड़ी खबर- Honey Singh Divorce: हुआ हनी सिंह का तलाक, पत्नी ने लगाए थे संगीन आरोप

Elvish Yadav की तबीयत खराब

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘आज कोई व्लॉग नहीं जाएगा। तबीयत ठीक नहीं है। कल से दोबारा मस्त चालू।’ इसका मतलब है कि आज बुधवार को फैंस को उनके पसंदीदा यूट्यूबर का कोई नया वीडियो नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि उनके फैंस उनके साथ हैं और उनके समर्थन में हैं, और वे कह रहे हैं कि हम आपके साथ हैं।

बड़ी खबर- Rave Party-Drugs Case में एल्विश यादव को नोएडा पुल‍िस ने भेजा नोट‍िस, रेव पार्टी-ड्रग्स केस में होगी रिमांड…

पूछताछ में क्या हुआ?

ऐसा कहा जा रहा है कि Elvish Yadav ने हर सवाल का जवाब देने में थोड़ी हिचक रखी। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को हालांकि गलत बताया है। सुबह 5 बजे, वह अपने वकीलों के साथ हरियाणा वापस गए। पुलिस उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाएगी।

बड़ी खबर- Elvish Yadav ने क्यों लिया सीएम योगी का नाम?

वन मंत्री ने क्या कहा

एल्विश की पूछताछ के बाद वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि नोएडा पुलिस दीपावली के आस-पास इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। फिलहाल एल्विश यादव के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की विस्तार से जांच की जा रही है।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...