Saturday, March 21, 2026

Garhmukteshwar News: गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में हुए इस फेरबदल को लेकर भड़के किसान…

Garhmukteshwar News: गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में सिंभावली तक सर्विस रोड को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा करके काम रुकवाने की चेतावनी दी है। हंगामे की वजह गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे से सर्विस रोड का हटाया जाना बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर एडीएम हापुड़, UPDA के जीएम और एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को समझाया और इस मामले में राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें-गढ़ कार्तिक पूर्णिमा मेला 2023 के लिए गंगा के किनारे बसने लगी तम्बुओं की नगरी…

Garhmukteshwar News (Bekhabar.in) भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि किसानों के द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके बाद अधिकारियों ने पहले भी सिंभावली तक सर्विस रोड बनाने का वादा कर दिया था। लेकिन नक्शे में सर्विस रोड सिर्फ राजपुर तक ही दी गई है, गंगा एक्सप्रेसवे का स्थानीय लोगों को तभी कुछ लाभ है जब इसके दोनों ओर सर्विस रोड निकले।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights