Tuesday, March 24, 2026

Ghaziabad News: बंदूक से पटाखा जलाना पड़ा भारी, प्राइवेट पार्ट पर चिंगारी लगने से शख्स की मौके पर दर्दनाक मौत!

Ghaziabad News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दीपावली पर एक शख्स को पटाखा चलाने वाली बंदूक से फायर करना उस व्यक्त भारी पड़ गया, जब पटाखे की चिंगारी पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान देखते ही देखते मौके-ए-वारदात पर भारी तनाव पैदा हो गया। फिलहाल पुलिस संबंधित मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के लिंक रोड क्षेत्र से संबंधित है।

Owl sacrificed on Deepawali: आखिर दीपावली पर क्यों दी जाती है उल्लू की बलि? सामने आईं कई घटनाएं…जानिए पूरा सच क्या है?

Ghaziabad News: प्राइवेट पार्ट पर चोट लगी

संबंधित मामले में साहिबाबाद क्षेत्र के अपर पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि झंडापुर इलाके में रविवार को दीपावली की रात प्रदीप नामक व्यक्ति ने बंदूक से अफजल उर्फ नाटू (40) पर पटाखा चलाने वाली बंदूक से फायर किया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट लगी। वर्मा ने बताया कि उसे गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। घटना के बाद से प्रदीप फरार है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कदम उठाए हैं। वर्मा ने बताया कि पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे, और मामला इसलिए और भी संवेदनशील बन रहा है क्योंकि यह अलग-अलग धर्मों के अनुयायियों का है। इस संदर्भ में इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। Ghaziabad News

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights