Saturday, March 28, 2026

सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय का हुआ निधन, पैसा लगाने वालों को बड़ा झटका…

सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय: 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया में जन्मे सुब्रत रॉय भारतीय व्यापार परिदृश्य में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्होंने एक बड़े साम्राज्य की नींव रखी।

भारतीय के बड़े कारोबारी सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय का मंगलवार की देर रात को मुंबई में निधन हो गया। रॉय कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक उनका इलाज मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। कल उनका पार्थिव शरीर कल मुंबई से लखनऊ लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Ghaziabad News: बंदूक से पटाखा जलाना पड़ा भारी, प्राइवेट पार्ट पर चिंगारी लगने से शख्स की मौके पर दर्दनाक मौत!

रॉय की यात्रा गोरखपुर के सरकारी तकनीकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा के साथ शुरू हुई। 1976 में संघर्षरत चिटफंड कंपनी सहारा फाइनेंस का अधिग्रहण करने से पहले उन्होंने गोरखपुर में व्यवसाय शुरू किया था। 1978 तक, उन्होंने इसे सहारा इंडिया परिवार का नाम दिया, जो आगे चलकर भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक बन गया।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights