Saturday, March 28, 2026

यूपी के श्रावस्ती में दिल दहला देने वाली घटना: मायके जाने की जिद्द कर रही थी महिला – परेशान पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम सोचने पर मजबूरी हुई पुलिस!

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक बंद कमरे में पति, पत्नी और तीन बच्चों के मृत पाए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि घटना इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर बनकट के मजरा लियाकत पुरवा गांव की है। मृतकों की पहचान रोज़ अली (32), उनकी पत्नी शहनाज़ (30) तथा बच्चों गुलनाज़ (11), तबस्सुम (10) और डेढ़ वर्षीय मोइन के रूप में हुई। सभी के शव घर के बेडरूम से बरामद किए गए।

परिजनों के अनुसार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया, तो रोज़ अली की मां जैतूना उन्हें जगाने गईं। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रोज़ अली फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी और तीनों बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े थे।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी राहुल भाटी के अनुसार, प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि आरोपी पति ने पहले पत्नी-बच्चों की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शहनाज़ मायके जाने की जिद कर रही थीं, जिसके चलते परिवार में तनाव था। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights