Sunday, March 22, 2026

हापुड़ में फ्लाई ओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, हुई दर्दनाक मौत

हापुड़: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर बने फ्लाई ओवर पर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवक बाइक से उछलकर पुल के नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-UP Weather Today: यूपी में चिलचिलाती धूप से बेहाल लोग, जानें कब से होगा मौसम में बदलाव?

यह है पूरा मामला

गढ़ रोड स्थित फ्लाई ओवर से देर रात एक बाइक पर सवार होकर अभिषेक निवासी भीम नगर अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। अभिषेक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वह बाइक से उछलकर फ्लाई ओवर से नीचे आ गिरा। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासियों ने मामले की सूचना थाना देहात पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना हापुड़ देहात प्रभारी सुमित तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में युवक के फ्लाई ओवर से नीचे गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिससे हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच चल रही है।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights