Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4℃ तक की कमी दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात की ठंड अब और तेज महसूस होगी।
अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?
1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की उम्मीद है। सुबह कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। दिन में धूप रहने से लोगों को राहत मिलेगी। रात में ठंडक और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है। तापमान की बात करें तो यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान बरेली में 8℃ दर्ज किया गया है। और मुजफ्फरनगर में 9.6℃ और लखनऊ में 12.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 22℃ बुलंदशहर में दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक का बयान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में 2-4°C तक गिरावट निश्चित है। हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण बढ़ा तापमान अब नीचे आने लगेगा। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं सक्रिय होने से सुबह हल्का कोहरा और विजिबिलिटी में कमी दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- SIR in UP: उत्तर प्रदेश में SIR फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी…





