Friday, March 20, 2026

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों पर रहेगी ईश्वर की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल…

Aaj Ka Rashifal: आज 24 अक्टूबर, दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण से आज चंद्रमा और बुध के बीच युति संबंध बनने वाला है। जबकि आज बुध का गोचर सूर्य से दूसरे भाव में होगा और चंद्रमा से गुरु 9 वे भाव में होगा। ऐसी स्थिति में आज भास्कर योग बनेगा। इस शुभ योग के प्रभाव से आज का दिन मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आज का राशिफल…

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले आज मान सम्मान और लाभ पाएंगे

आज मेष राशि वालों को मंगल और सूर्य की युति का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य करके आप आज मान सम्मान प्राप्त करेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी मेष राशि के लोगों को फायदा होगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि, चतुर बुद्धि का लाभ पाएंगे

वृषभ राशि से आज सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए शत्रु बन सकते हैं इनसे आपको सतर्क रहना होगा। आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर सकती है। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या आज समाप्त हो सकती है, आज जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा बनेगी।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि, धन प्राप्ति होगी

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपका पुराना पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आज आपको मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि, कठिन परिश्रम करके सफलता पाएंगे

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लेकिन चंद्रमा के नीच राशि मे होने से आपको संयम और समझदारी से काम करना चाहिए। आपको भाई बहनों से अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो परेशानी बन सकती है। आज रात किसी आध्यात्मिक या धार्मिक महापुरुष से आपकी बहस हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि, रुके हुए काम आज पूरे होंगे

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। दान पुण्य की भावना बढ़ेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको जरूर सफलता मिलेगी। आज अपने पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा मौका है, लेकिन आपको अपना आलस्य त्यागना होगा। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित होते नजर आएंगे। किसी नए बिजनेस के लिए बनाई गई नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि, पैसे धेले के मामलों में प्रगति होगी

बीमार चल रहे कन्या राशि के जातको के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। आपके धन में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। आज आप अपने किसी जरुरतमंद मित्र की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत ही सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी न्यूज आपको मिल सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा।

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि, आपका दिन आज सामान्य रहेगा

तुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यस्तता और भागदौड़ में रहकर व्यवसाय की नई योजना सफल बनाने का प्रयास करेंगे। आज मुमकिन है कि नौकरी के क्षेत्र में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन इससे घबराएं नहीं। कुछ ऐसा भी जरूर होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि, लाभ के साथ खर्ची का दिन

आज चंद्रमा का गोचर दिन रात आपकी राशि में बुध के साथ होगा। आज का दिन लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपके बच्चों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको आज क्रोध पर काबू करना होगा नहीं तो आपके करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: धनु राशि, उधार और लोन से बचें


धनु राशि लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप परिवार के साथ तालमेल बनाकर चल पाएंगे। परिवार के लोगों से आज आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर आज आप किसी बैंक या व्यक्ति से लोन लेने की सोच रहे हैं तो ना लें क्योंकि उसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा।

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि, दोस्तों का सहयोग मिलेगा

आज आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने पूरी संभावना है। आज आपको अपने किसी दोस्त या सहकर्मी से सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न होगा। व्यापार में आज आप कुछ नई योजना बनाएंगे।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि, धन और सुख पाएंगे

आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के काफी योग बन रहे हैं। इनकम बढ़ाने के लिए कोई काम करेंगे तो उसमें आज सफलता मिलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है और इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।

Aaj Ka Rashifal: मीन राशि, शत्रुओं से सतर्क रहें

आज आपको ननिहाल पक्ष से भी सम्मान मिल सकता है, लेकिन नौकरी में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।




चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights