Friday, June 6, 2025

Akhal Teke Horse: कैसा दिखता है दुनिया का सबसे सुन्दर घोडा, जानिए किस देश में है…

Akhal Teke Horse: क्या आप दुनिया का सबसे खूबसूरत Akhal Teke Horse देखना चाहते हैं यदि आपका जवाब हाँ है तो आप सही जगह पर हैं। आपको बता दें दुनिया में घोड़े की एक ऐसी नस्ल भी मौजूद है जिस नस्ल के घोड़े को दुनिया का सबसे सुंदर घोड़ा माना जाता है। घोड़े की इस खूबसूरत नस्ल को अखल टेके (Akhal Teke Horse) के नाम से जाना जाता है। ये तुर्कमेनिस्तान देश के कराकुम रेगिस्तान में मिलता है।

हजारों साल पहले से हैं इस नस्ल के घोड़े

रिपोर्ट्स के अनुसार टेके आदिवासी जनजाति ने हजारों साल पहले अखल मरुस्थल में घोड़े की इस नस्ल का पालन-पोषण किया था। इसीलिए इस नस्ल का नाम इस जनजाति के नाम पर पड़ गया। अखल टेके दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे सुन्दर घोड़े की प्रजातियों में से एक है।

3000 साल पहले से होता आया है जिक्र

यदि हम इतिहास की तरफ मुख करें तो 3000 साल पहले से इसका जिक्र मिलता है। इस घोड़े की खासियत इसकी स्पीड, बुद्धि और ताकत है किसके कारण इसे पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं इसे लम्बी उछाल मारने में भी महारत हासिल है। देखने में यह सुनहरे रंग के होते हैं।

भारत में इसकी कीमत 30 लाख रुपए

इस घोड़े को दुनिया का सबसे खूबसूरत घोड़ा माना जाता है और इसीलिए यह कहा जाता है कि यह घोडा सीधा स्वर्ग से आया है। इसके चमकने का राज इसके बाल हैं, जो वाकई में खूबसूरत हैं। आपको बता दें इस घोड़े की भारत में कीमत 30 लाख रुपए तक हो सकती है।

वफादारी के लिए जाना जाता है Akhal Teke Horse

इस घोड़े का वजन औसत रूप से 450-500 किलो हो सकता है। कहा जाता है कि ये घोड़े सिर्फ अपने मालिक को ही सवारी करने देते हैं। दुनिया भर में इनकी वफादारी की मिसाल भी दी जाती है। इस नस्ल के घोड़े आम घोड़ों की तुलना में अपने मालिक की बात काफी जल्दी समझने में सक्षम होते हैं।

तुर्कमेनिस्तान का राष्ट्रीय पशु है Akhal Teke Horse

लेकिन अब इस प्रजाति के घोड़ों की संख्या घटती जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में ये तुर्कमेनी घोड़े करीब 7000 की संख्या में हैं। अखल टेके तुर्कमेनिस्तान का राष्ट्रीय पशु भी है।

यह भी पढ़ें- Jawahar Point at Chandryaan 1: जब चंद्रयान-1 ने मून पर रखा पहला कदम, जानिए कांग्रेस ने क्यों बनाया “जवाहर प्वाइंट”

ट्विटर पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...