Akhilesh Yadav On Ram Mandir: पूरे देश में अब धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे के खिलाफ जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जगह-जगह दौरा कर रहे हैं। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर थे। अखिलेश यादव का स्वागत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया। इसका नेतृत्व नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने किया।

पत्रकारों द्वारा राम मन्दिर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जरूर जायेंगे। इस दौरान अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
यह लिंक उन व्यक्तियों के लिए है, जो हमारे चैनल में पहले से नहीं जुड़े हुए हैं। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://whatsapp.com/channel/0029VaAeAJ4KbYMRp2sdo80J