Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार को लखीसराय जिले में आयोजित चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी 14 नवंबर को महागठबंधन का सफाया हो जाएगा। शाह ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए छठी मैया का अपमान किया है, जिसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। (Bihar Election 2025)
Bihar Election 2025: ‘कमल का बटन इतनी जोर से दबाएं कि झटका इटली तक महसूस हो’
सभा में उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए अमित शाह ने कहा, “6 नवंबर को मतदान के दिन कमल का बटन इतनी जोर से दबाइए कि झटका इटली तक महसूस हो।” उन्होंने कहा कि “आप जब बटन दबाएं, तो यह सोचकर दबाएं कि आपका एक-एक वोट नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए है। यह वोट जंगलराज की वापसी को रोकने के लिए है।” (Bihar Election 2025)
Bihar Election 2025: ‘UPA सरकार के 10 साल में हुए 12 लाख करोड़ के घोटाले’
अमित शाह ने कहा कि यूपीए शासन के दौरान 10 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए, जबकि आज कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद यादव चारा, नौकरी के बदले जमीन, कोलतार और बाढ़ राहत घोटालों में शामिल रहे, जबकि नीतीश कुमार के शासन में बिहार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा है। केंद्र सरकार ने एमएसपी में वृद्धि की है और बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाया है।” (Bihar Election 2025)
‘नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हो रहा देश’
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा, “2005 से पहले पूरा बिहार जंगलराज की गिरफ्त में था। उद्योग, व्यापार और कारोबार ठप थे — केवल अपहरण और फिरौती का कारोबार फल-फूल रहा था।” (Bihar Election 2025)
‘नीतीश कुमार ने जंगलराज खत्म कर विकास की राह खोली’
शाह ने कहा, “जब से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आई है, उन्होंने जंगलराज को खत्म कर राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है। इस बार फिर एनडीए की सरकार बनाइए। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने जिस नींव पर बिहार के विकास की इमारत रखी है, अब उसी पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी।” (Bihar Election 2025)





