Friday, March 20, 2026

ऐप्पल ला रही है नया किफायती iPhone 17e, दमदार फीचर्स के साथ—जानें कब होगा लॉन्च?

ऐप्पल आने वाले साल की शुरुआत धमाकेदार करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपने नए एंट्री-लेवल मॉडल iPhone 17e को बाजार में उतार सकती है। यह पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e का अपग्रेड वर्जन होगा। माना जा रहा है कि iPhone 17e में कई फीचर्स फ्लैगशिप iPhone 17 से लिए जाएंगे, जिससे यह मॉडल कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस दे सके। इसके अलावा कंपनी एक सस्ता मैकबुक और 12th जनरेशन iPad लॉन्च करने की योजना भी बना रही है।

iPhone 17e में मिलने वाले संभावित फीचर्स

नवीनतम रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e में वही पावरफुल A19 चिपसेट दिया जा सकता है जो iPhone 17 को ताकत देता है। इसके साथ ही इसमें 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा, C1 मॉडम, और N1 वायरलेस चिप मिलने की उम्मीद है, जो ज्यादा पावर-एफिशिएंसी प्रदान करेगी। पहले आई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऐप्पल इस मॉडल में नॉच हटाकर डायनामिक आईलैंड डिजाइन दे सकती है। साथ ही इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा या इसे 60Hz के साथ ही लाया जाएगा।

कैमरा और बैटरी क्षमता

iPhone 16e की तरह ही नए iPhone 17e में भी रियर साइड पर एक ही कैमरा मिलेगा, लेकिन इस बार इसे अपग्रेड करके 48MP सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा होने की बात कही जा रही है। फोन में लगभग 4000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो इसे पिछले मॉडल से ज्यादा पावरफुल बनाएगी। चूंकि iPhone 16e की बिक्री उम्मीद से कम रही, इसलिए ऐप्पल इस नए मॉडल में बड़े सुधार करके इसे ग्राहकों के लिए और आकर्षक बनाना चाहती है।

संभावित कीमत और लॉन्च डेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e को भारत में 60,000 से 65,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका लॉन्च अगले साल फरवरी या मार्च के बीच होने की संभावना है। ऐप्पल आमतौर पर अपने ई-सीरीज़ मॉडल को किसी बड़े इवेंट में लॉन्च नहीं करती, बल्कि प्रेस नोट जारी कर ही जानकारी साझा करती है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights