Saturday, March 21, 2026

Bahadurgarh News: गांव नेकनामपुर-नानई में दर्दनाक हादसा, सड़क हुई खून से लाल, तड़फ तड़फकर…

Bahadurgarh News: शुक्रवार की दोपहर हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव बहादुरगढ़ निवासी शानू (18) और दानिश (18) सिलिंडर लेने के लिए डहरा कुटी स्थित एजेंसी गए थे। सिलिंडर लेने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। वापसी के दौरान नानई के पास शिव मंदिर के नजदीक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डेयरी के दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारों को सूचना दी गई, जिसके बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और टैंकर चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- Village Lahadra: गांव लहड़रा के रजवाहे पर जुगाड़ से रुक रहे हादसे के तार, बिजली विभाग बेपरवाह…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights