Saturday, March 21, 2026

बहादुरगढ़: विदेश में नौकरी के नाम पर युवक से ठगे 1.25 लाख रुपये…

बहादुरगढ़ (Bekhabar.in): जब कभी किसी युवा के सामने किसी विदेश की नौकरी का ऑफर आता है तो वह बड़ी बात होती है। लेकिन कुछ लोगों नौकरी लगवाने का धंधा करके युवाओं के सपनों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां सऊदी अरब भेजने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने का काम किया जा रहा है। इन आरोपियों की बातों में आकर लोग लाखों रुपए गंवा चुके हैं। सऊदी अरब भेजने के नाम पर अब बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी युवक से 1.25 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-Garh Ganga Mela: शासन से मिले 1.90 करोड़, 16 से 29 नवंबर तक चलेगा मेला

आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र के गांव चिड़ावक निवासी निजामुद्दीन उर्फ निजाम तथा शराफत ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी युवक से 1.25 लाख ले लिए। आरोपियों ने युवक को सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर भेजने के नाम पर यह पैसे हड़पे जिन्होंने पीड़ित को सऊदी अरब में नौकरी लगवा अच्छा वेतन कमाने का सपना दिखाया और पासपोर्ट, वीजा आदि के लिए रुपए ले लिए लेकिन पीड़ित को सऊदी अरब नहीं भेजा। ऐसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये काम भी जरूरी है

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights