Bahadurgarh News: हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को होने वाले निकाह से कुछ घंटे पहले हड़कंप मच गया। एक अज्ञात युवक ने दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत उच्च स्तर पर कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने परिवार से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन स्वजन कोई भी कागज नहीं पेश कर पाए।
दस्तावेज़ न दिखाने पर मेडिकल टेस्ट के लिए ले गई टीम
दुल्हन की उम्र का प्रमाण न मिलने पर CWC टीम लड़की को अपने साथ बहादुरगढ़ थाने ले गई और सोमवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। टीम ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट दो दिनों में आएगी, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि दुल्हन बालिग है या नाबालिग।
तैयारी पूरी, फिर भी बिना दुल्हन के लौट गई बरात
परिवार ने बरात के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली थी—टेंट, खाना-पानी, सभी इंतज़ाम हो चुके थे। लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद दुल्हन को ले जाने के कारण बरात बैरंग लौट गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से दोनों पक्षों में मायूसी और सन्नाटा फैल गया।
CWC अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने कहा—
“परिवार के पास उम्र संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं है। जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ जाती, लड़की को परिवार को नहीं सौंपा जा सकता। अगर लड़की बालिग पाई जाती है तो परिवार निकाह आगे कर सकता ।
यह भी पढ़ें- Hapur News: एसपी साहब, जान दे दूंगी अगर…





