Sunday, March 22, 2026

Bahadurgarh News: कब्र से शव निकालकर दोबारा हो पोस्टमार्टम, मौत के 3 महीने बाद परिजनों ने उठाई मांग…

Bahadurgarh News: कब्र से शव निकालकर दोबारा हो पोस्टमार्टम, मौत के 3 महीने बाद परिजनों ने उठाई मांग, …हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला फिर चर्चा में आ गया है। गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 22 वर्षीय युवक खुर्शीद उर्फ आरिश अली की आठ सितंबर को गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब तीन महीने बाद परिजनों ने शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई है।

पत्नी पर हत्या का आरोप, परिवार ने जताई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर शंका

परिजनों का आरोप है कि आरिश की पत्नी रहीमा के इशारे पर उसकी हत्या की गई। मृतक की मां फलकनाज ने 18 सितंबर को बहू के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही आरोपों की स्पष्ट पुष्टि हो सकी। इसलिए उन्हें पहले हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं रहा।

डीएम और एसपी को शिकायती पत्र, कब्र से शव निकलवाने की मांग

परिवार ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पत्र देकर मांग की है कि शव को कब्र से निकालकर दुबारा पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि असल मौत का कारण सामने आ सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

पुलिस बोली—जांच जारी है

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया: “शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें- Garhmukteshwar News: सावधान! प्रदूषण से बढ़ रही ये गंभीर समस्या, बैंक मैनेजर की मौत…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights